{"_id":"618eb84f5110094dc606042f","slug":"archery-to-have-full-10-events-at-next-asian-games-to-be-organised-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव: आगामी एशियाई खेलों में तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी, भारत को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बदलाव: आगामी एशियाई खेलों में तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी, भारत को मिलेगा फायदा
Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:24 AM IST
सार
चीन में अगले साल आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में पहली बार तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाओं को शामिल किया जाएगा। इस खेल की शासी निकाय ‘विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए)’ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
भारतीय तीरंदाजी
- फोटो : social media
विस्तार
चीन में अगले साल आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में पहली बार तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाओं को शामिल किया जाएगा। इस खेल की शासी निकाय ‘विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए)’ ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। डब्ल्यूए के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘इस बार कंपाउंड पुरुष और महिला व्यक्तिगत वर्ग सहित कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।’
विज्ञापन
जकार्ता-पालेमबांग 2018 एशियाई खेलों में मिश्रित स्पर्धाओं को शामिल किया गया था लेकिन दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं को हटा दिया। भारत के पास एक मजबूत कंपाउंड टीम है और स्पर्धाओं के बढ़ने के साथ भारतीय तीरंदाजों के लिए मौके भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
इंडोनेशिया (2018) में हुए एशियाई खेल में भारत ने सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। यह दोनों पदक मिश्रित वर्ग (पुरुष और महिला टीमों) में ही आए थे।
आगामी एशियाई खेल का आयोजन चीन के हांगझोउ में 10 से 25 सितंबर तक होगा।
इस बीच विश्व तीरंदाजी एशिया (डब्ल्यूएए) कांग्रेस ने चुंग यूइसुन को फिर से अपना अध्यक्ष चुना जबकि भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंदुरकर को इसके कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन