{"_id":"5ea9fe0b32124d5e940612eb","slug":"archery-riddhi-trapped-in-pune-for-one-month-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : एक माह से पुणे में फंसी तीरंदाज रिद्धि निकाली गईं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉकडाउन : एक माह से पुणे में फंसी तीरंदाज रिद्धि निकाली गईं
Thu, 30 Apr 2020 03:52 AM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क , अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 30 Apr 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
रिद्धि ,तिरंदाज
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी जाने वाली टीम के दावेदारों में शामिल 15 साल की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि को पुणे से निकालकर करनाल के लिए रवाना कर दिया गया है। रिद्धि आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ओलंपिक कैंप समाप्त होने के बाद पुणे में पिछले एक माह से फंसी हुई थीं।
विज्ञापन
उन्होंने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया से उन्हें पुणे से निकालकर करनाल पहुंचाने की गुहार लगाई थी। बुधवार को खेल मंत्रालय के प्रयासों के बाद करनाल जिलाधिकारी की ओर से उन्हें पास जारी कर दिया गया। वह बुधवार की सुबह ही पुणे से करनाम के लिए रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 26 अप्रैल को खुलासा किया था कि रिद्धि एक माह से भी अधिक समय से पुणे में फंसी हैं। उन्हें लेने गए उनके पिता और मां भी वहां फंस गए हैं। पिता मनोज कुमार ने एएआई से उन्हें पुणे से निकालने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
एएआई ने आईओए और साई को रिद्धि की मदद करने के लिए कहा था। खेल मंत्रालय की ओर से करनाल जिला प्रशासन को रिद्धि के परिवार का पास बनाने को कहा गया। जो आज जारी कर दिया गया।