फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyko Olympics: पुरुष रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों ने किया निराश, जाधव 31वें तो अतनु 35वें और 37वें नंबर पर रहे तरुणदीप

Fri, 23 Jul 2021 12:00 PM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 PM IST
खास बातें

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारत की तरफ से अतुन दास से बहुत उम्मीद थी लेकिन वह रैंकिंग राउंड में 653 अंकों के साथ 35वें स्थान पर रहे। जबकि प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें और तरुणदीप राय 652 पॉइंट्स के साथ 37वें नंबर पर रहे। 

विज्ञापन
Archers to target with ranking round from today in Tokyo Olympics
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:46 AM, 23-Jul-2021

पुरुष रैंकिंग राउंड में भारतीय तीरंदाजों का खराब प्रदर्शन

पुरुष रैंकिंग राउंड भी भी भारतीय तीरंदाजों ने निराश किया। प्रवीण जाधव 31वें, अतनु दास 35वें और तरुणदीप रॉय 37वें स्थान पर रहें। इससे पहले भारत की महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी 9वें स्थान पर रही थीं। 
10:34 AM, 23-Jul-2021

पहले हॉफ के बाद स्कोर

विज्ञापन
10:25 AM, 23-Jul-2021

पहले हॉफ में भारतीय तीरंदाजों ने किया निराश

पहले हॉफ के बाद भारत के प्रवीण जाधव 329 अंकों के साथ 30वें, अतनु दास 329 अंको के साथ 31वें और तरुणदीप राय 323 अंको सहि साथ 45वें नंबर पर हैं। अब देखना होगा दूसरे हॉफ में भारतीय तीरंदाज क्या कर पाते हैं। 
10:20 AM, 23-Jul-2021

अतनु की लय बिगड़ी

पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अतनु दास दूसरे और तीसरे सेट में अच्छी लय नहीं पकड़ पाए। वह 168 अंकों के साथ 11वें नंबर पर हैं। जबकि प्रवीण जाधव 35वें और तरुणदीप राय 45वें स्थान पर हैं। 
10:17 AM, 23-Jul-2021

पुरुष राउंड रैंकिंग मुकाबले शुरू

टोक्यो ओलंपिक में पुरुष रैकिंग राउंड का मुकाबला शुरू हो गया है। जिसमें भारत के तीन तीरंदाज शामिल हैं। अतनु ने अच्छी शुरुआत की। पहले सेट में 58 प्वॉइंट्स के साथ वह पांचवें नंबर पर हैं। तरुणदीप राय 55 अंकों के साथ 31वें और प्रवीण जाधव 54 अंको के साथ 40वें नंबर पर हैं।
07:52 AM, 23-Jul-2021

एन सैन रहीं नंबर 1 पर

कोरिया की एन सैन ने ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया और वह 680 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 12 पॉइंट्स चूक गईं। इससे पहले रिकॉर्ड लीना हेरासिमेको के नाम था। जिन्होंने साल 1996 में अटलांटा ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 673 का स्कोर बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:42 AM, 23-Jul-2021

कर्मा से होगा अगले राउंड में दीपिका का मुकाबला

दीपिका कुमारी का अगले राउंड में कर्मा से मुकाबला होगा। जिन्होंने आज व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 616 अंक अर्जित किए।
07:30 AM, 23-Jul-2021

jरैंकिंग राउंड में नवें स्थान पर रहीं दीपिका

रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी नवें स्थान पर रहीं। उनका कुल स्कोर 663 का रहा। वहीं पहले हॉफ में वह चौथे नंबर थीं। लेकिन दूसरे हॉफ में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और अपनी लय खो दी। दूसरे राउंड में उनका स्कोर 55, 53, 56, 58, 53 और 54 का रहा।
07:21 AM, 23-Jul-2021

दीपिका का संघर्ष जारी

दूसरे हाफ के चार सेट के बाद दीपिका कुमारी छठे नंबर पर बरकरार हैं। दीपिका के खाते में कुल 556 अंक हैं। तीसरे और चौथे सेट में दीपिका ने 56 और 58 का स्कोर बनाने मे सफल रहीं।  
07:11 AM, 23-Jul-2021

फिर खिसक गईं दीपिका

दूसरे हाफ का दूसरा एंड समाप्त होने के बाद दीपिका खिसककर आठवें स्थान पर चली गई हैं। उनका छठा और आखिरी निशाना सात पर लगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed