फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Anurag thakur chaired 7th Meeting of the High Level Committee for tokyo olympics

नए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, ओलंपिक की तैयारियों का लिया जायजा

Mon, 12 Jul 2021 08:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 12 Jul 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
Anurag thakur chaired 7th Meeting of the High Level Committee for tokyo olympics
अनुराग ठाकुर - फोटो : twitter@Anurag_Office

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद सोमवार को अपनी पहली समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों का जायजा लिया। इस उच्च स्तरीय समिति की बैठक में उनके साथ खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) तथा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अधिकारी भी शामिल हुए। इस समिति की यह सातवीं बैठक थी लेकिन पिछले सप्ताह खेल मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद ठाकुर और प्रमाणिक के लिए यह पहली बैठक है। 

विज्ञापन


बता दें कि ठाकुर पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंत्रिपरिषद में फेरबदल किए जाने के बाद किरेन रीजीजू की जगह खेल मंत्री बने हैं। वहीं बंगाल से पहली बार सांसद चुने गए 35 वर्षीय प्रमाणिक को ठाकुर के अधीन युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया हैं। ठाकुर कैबिनेट मंत्री हैं।
विज्ञापन


ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सुविधाओं के प्रावधान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

बैठक से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ‘यह उच्च स्तरीय समिति की एक सामान्य समीक्षा बैठक थी जो लंबे समय से चल रही है। इन बैठकों में हम ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लेते हैं। हमारा मकसद यह देखना है कि सब कुछ सही तरीके से चल रहा है या कुछ लंबित मामले भी है जिस पर ध्यान देने की जरूरत है।’

ठाकुर ने इसके अलावा, अधिकारियों के साथ ‘#चीयर4इंडिया’ अभियान की प्रगति और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के साथ मंगलवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत की तैयारियों पर भी चर्चा की। गौरतलब है कि मोदी 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक से पहले खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए उनके साथ बातचीत करेंगे। इस बातचीत का दूरदर्शन और विभिन्न सरकारी सोशल मीडिया मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण सख्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 120 से अधिक भारतीय खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेंगे। इन खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के बिना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed