{"_id":"5d6b0c8d8ebc3e015a221512","slug":"anthoine-hubert-death-f2-driver-killed-in-belgium-gp-feature-race-crash-aged-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला टू ड्राइवर एंथोनी ह्यूबर्ट की रेस के दौरान हुई मौत, जोरदार टक्कर से कार के हुए दो हिस्से","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फॉर्मूला टू ड्राइवर एंथोनी ह्यूबर्ट की रेस के दौरान हुई मौत, जोरदार टक्कर से कार के हुए दो हिस्से
Sun, 01 Sep 2019 05:48 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
एंथोनी ह्यूबर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बेल्जियम ग्रां प्री रेस के दौरान एक दुर्घटना में 22 वर्षीय फॉर्मूला टू ड्राइवर एंथोनी ह्यूबर्ट की मौत हो गई। एफआईए ने शनिवार शाम को घोषणा की कि पिछले सीजन की जीपी-3 श्रृंखला चैंपियन ह्यूबर्ट ने स्पा-फ्रैंकोचार्म्प्स में एक तेज गति से हुए एक्सिडेंट के लगभग आधे घंटे बाद अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रेस के दौरान ह्यूबर्ट की कार पहले बैरियर से टकराई और फिर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी रेस कार भी उससे टकरा गई। इस खतरनाक हादसे में जहां ह्यूबर्ट की मौत हो गई वहीं दूसरे ड्राईवर जुआन मनुएल कोर्रेया का इलाज चल रहा है और गिउलिअनो अलेसी को फिट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन