फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AnjuHarshita takes silver medal in Asian Wrestling Championship but Sarita mor to return empty hand

Asian Championship: चयन ट्रायल में विनेश को हराने वाली अंजू ने जीता रजत, हर्षिता भी स्वर्ण से चूकीं

Sun, 14 Apr 2024 09:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

भारतीय पहलवान भले ही इस चैंपियनशिप में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके, लेकिन भारतीय पहलवान ने कुल छह पदक जीते। भारत ने इन चैंपियनशिप में तीन रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
AnjuHarshita takes silver medal in Asian Wrestling Championship but Sarita mor to return empty hand
अंजू - फोटो : SAI Media

विस्तार

हाल ही में चयन ट्रायल में भारत की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट को 53 किग्रा वर्ग में हराकर सुर्खियां बटोरने वाली रेलवे की पहलवान अंजू और हर्षिता ने किर्गिस्तान के बिश्केक में एशियन चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्गों में रजत पदक जीता। इन दोनों पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई थी और उम्मीद थी कि वे स्वर्ण पदक लाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और दोनों पहलवानों को रजत से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन


अंजू फाइनल में बरकरार नहीं रख सकीं लय
अंजू ने फाइनल मुकाबले को छोड़कर हर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। रेलवे की पहलवान अंजू ने फिलीपींस की आलिया रोज गावलेज और श्रीलंका की नेथमी अहिंसा फर्नांडो पर तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की थी। सेमीफाइनल में हालांकि उन्हें चीन की चेन लेई से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वह यह मुकाबला 9-6 से जीतने में सफल रही थीं। फाइनल में अंजू का सामना उत्तर कोरिया की जि हयांग किम से हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही कि अंजू फाइनल में एक भी अंक अर्जित नहीं कर सकीं और तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर उन्हें स्वर्ण पदक मुकाबला में हार मिली। 
विज्ञापन


हर्षिता को चीन की प्रतिद्वंद्वी ने हराया
हर्षिता का सफर अंजू की तुलना में संघर्षपूर्ण रहा था और फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने तीन अंक गंवाए थे। हर्षिता ने उज्बेकिस्तान की ओजोदा जरीपबोएवा को तकनीकी श्रेष्ठता (13-3) से हराने के बाद कजाखस्तान की अनास्तासिया पानासोविच को 5-0 से हराया। फाइनल उनका मुकाबला चीन की कियान जियांग से हुआ। हर्षिता 72 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में चीन की प्रतिद्वंद्वी के सामने चुनौती पेश नहीं कर सकीं और उन्हें 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता मोर शुरुआती दौर में ही हुईं बाहर
भारत को इस चैंपियनशिप में सबसे बड़ा झटका अनुभवी महिला पहलवान सरिता मोर के शुरुआती दौर में हारकर लगा। 2021 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता सरिता अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगोलिया की गुंटया एनखबत से 4-8 से हार गईं। 28 वर्षीय यह महिला पहलवान इस श्रेणी में पदक लाने की प्रबल दावेदार थीं। सरिता को हराने के बाद एनखबत अपना सेमीफाइनल मुकाबला हार गईं जिससे सरिता मोर के लिए रेपचेज में खेलने का रास्ता भी बंद हो गया। इस तरह सरिता इस चैंपियनशिप से खाली हाथ लौटीं। 


भारतीय पहलवानों ने जीते कुल छह पदक 
भारतीय पहलवान भले ही इस चैंपियनशिप में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत सके, लेकिन भारतीय पहलवान ने कुल छह पदक जीते। भारत ने इन चैंपियनशिप में तीन रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते। महिलाओं में राधिका ने 68 किग्रा में रजत पदक जीता था, जबकि शिवानी पवार को कांस्य से संतोष करना पड़ा था। पुरुषों के फ्रीस्टाइल वर्ग में उदित (57 किग्रा) ने रजत पदक जीता, जबकि अभिमन्यु (70 किग्रा) और विकी (97 किग्रा) ने अपने-अपने वर्गों में कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन पहलवान सोमवार से अपना अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed