{"_id":"63d549b087751136356869ea","slug":"anju-bobby-george-said-khelo-india-games-bridge-between-grassroots-program-and-big-tournament-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India Games: अंजू बॉबी ने कहा- खेलो इंडिया गेम्स जमीनी स्तर के कार्यक्रम और बड़े टूर्नामेंट के बीच सेतु","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Khelo India Games: अंजू बॉबी ने कहा- खेलो इंडिया गेम्स जमीनी स्तर के कार्यक्रम और बड़े टूर्नामेंट के बीच सेतु
Sat, 28 Jan 2023 09:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:43 PM IST
सार
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के आठ शहरों में किया जाएगा। इन खेलों में 27 स्पर्धाएं शामिल होंगी। ट्रैक एंड फील्ड भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में तीन से पांच फरवरी तक होगा।
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वालीं पहली भारतीय एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के जरिए जमीनी स्तर के कार्यक्रम और बड़े टूर्नामेंटों के बीच एक बड़े सेतु का काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए यह एक बड़ा मंच बन गया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आगामी संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के आठ शहरों में किया जाएगा। इन खेलों में 27 स्पर्धाएं शामिल होंगी। ट्रैक एंड फील्ड भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में तीन से पांच फरवरी तक होगा। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मंडला, खरगौन और बालाघाट में खेल होंगे।
सरकार के ओलंपिक अभियान प्रकोष्ठ में शामिल अंजू का मानना है कि खेलो इंडिया गेम्स से प्रतिभाओं का कौशल बढ़ाने में बड़ी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और खेल मंत्रालय के प्रयासों के साथ यह एक अनूठी पहल है। इन खेलों के अच्छे परिणाम आने भी शुरू हो गए हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है।