फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Anish Bhanwala claims gold, Esha Singh bags silver to in ISSF Junior World Cup

ISSF जूनियर विश्व कप में अनीश ने जीता दूसरा गोल्ड, 14 साल की ईशा ने जीता सिल्वर

Thu, 18 Jul 2019 05:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Anish Bhanwala claims gold, Esha Singh bags silver to in ISSF Junior World Cup
अनीश ईशा - फोटो : अमर उजाला

जूनियर निशानेबाजी वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में भारतीय खिलाड़ी लगातार भारत की झोली में पदक डालते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को अनीश भानवाला ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। अनीश ने 25मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में गोल्ड हासिल किया। वहीं 14 वर्षीय ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीट एयर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।  
विज्ञापन


पिछले साल सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाली ईशा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल किया। सभी शॉट मिलाकर ईशा ने 236.6 का निशाना लगाया और रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत फिलहाल 8 स्वर्ण, 9 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 21 पदकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर पहले स्थान पर मौजूद है। वहीं चीन 16 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed