फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ang rita Sherpa who conquered Mount Everest ten times without oxygen cylinders dies

बिना ऑक्सीजन सिलेंडर दस बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले 'स्नो लेपर्ड' के नाम से मशहूर शेरपा नहीं रहे

Tue, 22 Sep 2020 04:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 22 Sep 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
Ang rita Sherpa who conquered Mount Everest ten times without oxygen cylinders dies
अंग रीता शेरपा - फोटो : twitter@nepaltourismb

दुनिया की सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना दस बार चढ़ने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उनका निधन काठमांडो स्थित आवास पर हुआ। वह लीवर की खराबी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें ‘स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ)’ के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन


नेपाल पर्वतारोहण संघ के सचिव टीकाराम गुरुंग ने कहा, ‘शेरपा एक महान पर्वतारोही थे जिन्होंने 1983 से 1996 के बीच दस बार ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। सोमवार को उनका निधन हो गया।’
विज्ञापन


इस दिग्गज पर्वतारोही को प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा पर सफलतापूर्वक फतह करने के लिए दिया गया था। इसके अलावा दिसंबर 1987 में ठंड के मौसम में ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बनने पर भी उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed