{"_id":"62a4cb40b68cc15b0358e671","slug":"anahat-singh-made-a-place-in-the-world-junior-squash-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Junior Squash Championships: अनहत सिंह ने किया कमाल, विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में बनाई जगह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Junior Squash Championships: अनहत सिंह ने किया कमाल, विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में बनाई जगह
Sat, 11 Jun 2022 10:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:35 PM IST
सार
अनहत ने इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई में इंडियन स्क्वैश अकादमी में आयोजित चयन ट्रायल के फाइनल में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या खूबचंदानी को 3-0 से हराया।
विज्ञापन
अनहत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की अनहत सिंह ने चेन्नई में आयोजित चयन ट्रायल में शीर्ष पर रहते हुए विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का टिकट पक्का कर लिया। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन इस साल अगस्त में फ्रांस के नैन्सी में होगा। अनहत ने इस सप्ताह की शुरुआत में चेन्नई में इंडियन स्क्वैश अकादमी में आयोजित चयन ट्रायल के फाइनल में महाराष्ट्र की ऐश्वर्या खूबचंदानी को 3-0 से हराया।
भारत और एशिया में अंडर-15 श्रेणी की इस शीर्ष खिलाड़ी ने पिछले साल दिसंबर में यूएस जूनियर स्क्वैश ओपन जीता था। उन्होंने ब्रिटिश जूनियर स्क्वैश ओपन 2019 में स्वर्ण सहित भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक भी जीते हैं। दो बार की यह राष्ट्रीय चैंपियन अब 15-19 जून तक पटाया में एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप खेलने की तैयारी कर रही है।