फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amit Panghal gets top billing Mary Kom seeded 2nd in boxing’s Asian Olympic Qualifiers

एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर्स में अमित पंघाल को शीर्ष, मैरीकॉम को दूसरी वरीयता मिली

Mon, 02 Mar 2020 04:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Mar 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Amit Panghal gets top billing Mary Kom seeded 2nd in boxing’s Asian Olympic Qualifiers
अमित पंघाल - फोटो : social media

रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किग्रा) को मंगलवार को अम्मान में शुरू होने वाले एशियाई ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालीफायर्स में पुरुष वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है, जबकि एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) को महिला वर्ग में दूसरी वरीयता मिली है।

विज्ञापन


भारत के आठ पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के जरिए टोक्यो ओलंपिक में जगह पक्की करना चाहेंगे। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की मुक्केबाजी कार्यबल कर रहा है।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में पंघाल अकेले भारतीय हैं जिन्हें वरीयता दी गई है, जबकि महिला वर्ग में लवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा) और पूजा रानी (75 किग्रा) को अपने वजन वर्गों में क्रमश: दूसरी और चौथी वरीयता मिली है। टूर्नामेंट में 63 कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे। मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचकर टोक्यो के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम इस प्रकार है :
पुरुष: अमित पंघाल (52 किग्रा), गौरव सोलंकी (57 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्णन (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सचिन कुमार (81 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), सतीश कुमार (+ 91 किग्रा) ।

महिला: एम सी मेरीकॉम (51 किग्रा), साक्षी चौधरी (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लोवलिना बोरगोहिन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed