फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   All State Sports Ministers Brief Kiren Rijiju On Roadmap For Post Covid 19 Resumption

कोरोना: खेलों की वापसी के लिए प्रदेशों के खेल मंत्रियों से रिजिजू ने की बात

Tue, 14 Jul 2020 11:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jul 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
All State Sports Ministers Brief Kiren Rijiju On Roadmap For Post Covid 19 Resumption
किरण रिजिजू - फोटो : Twitter

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू को मंगलवार को दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक की शुरुआत की। पहले दिन 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों ने कोरोना वायरस महामारी के बाद खेलों को दोबारा शुरू करने की अपनी योजना के बारे में जानकारी दी। राज्यों के मंत्रियों ने सभी राज्यों में जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा और ओलिंपिक स्तर की ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए मंत्रालय के कदमों की सराहना की।

विज्ञापन


रिजिजू ने बैठक के बाद बयान में कहा, ‘मंत्रियों और अधिकारियों ने खेल और युवा मामलों से जुड़े मुद्दों पर कुछ बहुमूल्य सुझाव दिए। कोविड-19 के बाद के लिए अपनी तैयारी की जानकारी दी। खेल प्रतियोगिताओं और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग दोबरा शुरू करने के बारे में भी चर्चा हुई।’ बैठक में आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि बुधवार को बैठक में हिस्सा लेंगे। रिजिजू ने राज्य के खेल मंत्रियों से कहा, ‘राज्य काफी अच्छा काम कर रहे हैं और मंत्रालय उनके साथ समन्वय से काम कर रहा है। मुझे यकीन है कि सम्मेलन के अंत में हम आगे बढ़ने का खाका तैयार करेंगे।’ रिजिजू के अनुसार प्रत्येक राज्य में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) के गठन और ‘एक राज्य एक खेल’ नीति का राज्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों और अधिकारियों ने उस एक खेल को गोद लेने में गहरी रुचि दिखाई जिसमें पारंपरिक रूप से उनका राज्य मजबूत है। बैठक के दौरान राज्य स्तर पर विभिन्न योजनाओं के प्रचार के लिए नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अधिक स्वयंसेवकों को शामिल करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed