फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   All-India Chess Federation and Chess Association of India merge to end infighting

कलह के बाद सुलह: भारतीय शतरंज संघ और एआईसीएफ ने की विलय की घोषणा

Sat, 21 Aug 2021 07:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 21 Aug 2021 07:23 PM IST
सार

विलय के बाद अब देश में शतरंज का संचालन एक ही इकाई एआईसीएफ करेगी। 

विज्ञापन
All-India Chess Federation and Chess Association of India merge to end infighting
शतरंज - फोटो : demopic

विस्तार

भारतीय शतरंज संघ (सीएआई) और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने शनिवार को विलय की घोषणा की। बता दें कि इन दोनों संघों का वर्षों से विवाद चल रहा है। विलय के बाद अब देश में शतरंज का संचालन एक ही इकाई एआईसीएफ करेगी। इस घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष पीसी चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त आईएएस), सीएआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएल हर्ष, महासचिव एवं उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के सचिव एसके तिवारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


हाल ही में निर्वाचित एआईसीएफ के अध्यक्ष डा संजय कपूर ने शनिवार को बताया कि न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि विभिन्न राज्यों के सभी गुट एक साथ आ गए हैं और सभी ने एआईसीएफ के साथ काम करने के राजी हो गए हैं।  कपूर ने जारी विज्ञप्ति में कहा, 'मैंने व्यक्तिगत रूप से सभी हितधारकों के साथ कई दौर की बातचीत की है और देश में शतरंज और उसके सभी खिलाडियों के विकास के लिए एक मंच पर लाया हूं।' वहीं, एआईसीएफ के सचिव भरत सिंह चौहान ने कहा, 'अन्य महासंघों की तरह हम भी कोरोना महामारी के कारण अपने वार्षिक आयोजनों और चैंपियनशिप के आयोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अब अपने आंतरिक मतभेदों से खेल को और अधिक प्रभावित नहीं होने दे सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed