{"_id":"5d98bc648ebc3e93b4346135","slug":"ajeetesh-sandhu-keeps-share-of-lead-madappa-rises-to-4th-with-65-in-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ताइवान मास्टर्स में शीर्ष पर कायम","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ताइवान मास्टर्स में शीर्ष पर कायम
Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
अजीतेश संधू
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू ताइवान मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में शनिवार को यहां तीसरे दौर में 70 का कार्ड खेलकर तालिका में फिलीपींस के मिगुएल तब्यूना के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
संधू ने तीसरे दौर में चार बर्डी और दो बोगी की। वह दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त के साथ शीर्ष पर थे लेकिन दो बार के एशियाई टूर विजेता तब्यूना ने 68 का कार्ड खेलकर तीसरे दौर के बाद भारतीय खिलाड़ी की बराबरी कर ली।
विज्ञापन
विराज मोदप्पा ने इस दौर में शानदार प्रदर्शन कर सात अंडर 65 का स्कोर किया। पहले दो दौर में 72-72 का औसत प्रदर्शन करने वाला यह गोल्फर अब संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर आ गया है। अन्य भारतीयों में एस चिक्कारंगप्पा (74) संयुक्त 15वें, खालिन जोशी (73) एवं राशिद खान (74) संयुक्त 26वें और चिराग कुमार (78) संयुक्त 47वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन