फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AIFF and Hockey India donates Rs 25 Lakh for fight against covid 19 Pandemic

कोरोना के खिलाफ जंग में हॉकी इंडिया और भारतीय फुटबॉल संघ ने दी 25-25 लाख की मदद

Wed, 01 Apr 2020 04:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 01 Apr 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
AIFF and Hockey India donates Rs 25 Lakh for fight against covid 19 Pandemic
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI

कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री की अपील पर क्रिकेट के बाद देश के हॉकी और फुटबॉल संगठन भी सामने आ चुके हैं। हॉकी इंडिया ने जहां प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान करने का फैसला किया तो ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन यानी AIFF ने भी इतनी ही रकम की मदद की। 

विज्ञापन

भारतीय फुटबॉल टीम की ओर से बुधवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने भी बुधवार को अपने बयान में कहा कि, 'देश के लोगों से हॉकी को हमेशा से बहुत प्यार और समर्थन मिलता रहा है और हम अपने देशवासियों को इस महामारी पर विजेता के रूप में देखने के लिए अपनी तरफ से जो भी कर सकते हैं वह करना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि निजामुद्दीन में आयोजित तबलीगी जमात का जलसा देश में कोरोना के संक्रमण का बड़ा स्त्रोत बन चुका है। ऐसे विकट हालातों में कल देश के प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। बीते 12 घंटों में कोविड-19 के 240 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक अब इस महामारी से देश में मरने वालों की संख्या 38 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed