फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AICF: Nitin became the youngest President of Chess Federation, India's second Grand Master Dibyendu Barua

AICF: शतरंज महासंघ के सबसे युवा अध्यक्ष बनें नितिन, भारत के दूसरे ग्रैंड मास्टर दिब्येंदु बरुआ बने उपाध्यक्ष

Fri, 15 Mar 2024 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Mar 2024 09:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार रायजादा को भी उपाध्यक्ष चुना गया है। नितिन नारंग हरियाणा राज्य से एआईसीएफ के अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
AICF: Nitin became the youngest President of Chess Federation, India's second Grand Master Dibyendu Barua
चेस

विस्तार

हरियाणा शतरंज संघ के उपाध्यक्ष नितिन नारंग को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) का अध्यक्ष चुना गया है। वह एआईसीएफ के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष हैं। खेल संहिता के आधार पर एआईसीएफ के चुनाव में करनाल के 36 वर्षीय व्यवसायी नितिन को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन


उन्होंने कानपुर के संजय कपूर का स्थान लिया है। गुजरात के देव पटेल को महासचिव और बिहार के धर्मेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। वहीं विश्वनाथन आनंद के बाद देश के दूसरे ग्रैंड मास्टर पश्चिम बंगाल के दिब्येंदु बरुआ को उपाध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के अनिल कुमार रायजादा को भी उपाध्यक्ष चुना गया है। नितिन नारंग हरियाणा राज्य से एआईसीएफ के अध्यक्ष बनने वाले पहले व्यक्ति हैं। छह उपाध्यक्षों में छत्तीसगढ़ के राघवेंद्र सिंघानिया, कर्नाटक के डीपी अनंत, राजस्थान के महावीर, अरुणाचल प्रदेश के रेपो रोन्या शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के संजीव ठाकुर संयुक्त सचिव बने हैं। संजय कपूर के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि चेन्नई में चेस ओलंपियाड की मेजबानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed