{"_id":"5c02d089bdec2241447437d4","slug":"adarsh-singh-stuns-anish-bhanwala-to-win-rapid-pistol-national-title-in-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिपः आदर्श ने 25 मी रैपिड फायर पिस्टल में जीता राष्ट्रीय खिताब, अनीष को छोड़ा पीछे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग चैंपियनशिपः आदर्श ने 25 मी रैपिड फायर पिस्टल में जीता राष्ट्रीय खिताब, अनीष को छोड़ा पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shooting(symbolic)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आदर्श सिंह ने 62वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में राज्य के साथी और कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता अनीष भानवाला को 30-29 से हराकर पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
आदर्श का जूनियर सर्किट में 2018 काफी शानदार रहा है, उन्होंने इस दौरान चांगवान विश्व चैम्पियनशिप में टीम स्वर्ण और विश्व कप में दो रजत तथा कांस्य पदक अपने नाम किए। अनीष ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
आदर्श ने जूनियर वर्ग में भी टीम स्वर्ण जीता था। व्यक्तिगत जूनियर फाइनल में उन्होंने रजत जबकि अनीष ने पहला स्थान हासिल किया।