{"_id":"5bd5d263bdec2269685b048e","slug":"abraham-kiptum-set-new-world-record-in-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में कीनियाई धावक अब्राहम किपटुम का तहलका, बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हाफ मैराथन में कीनियाई धावक अब्राहम किपटुम का तहलका, बनाया विश्व रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
abrahim kiptum
कीनियाई धावक अब्राहम किपटुम ने रविवार को वालेंसिया में हाफ मैराथन में 58 मिनट 18 सेकेंड से नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए पहला स्थान हासिल किया। पिछला सर्वश्रेष्ठ समय आठ साल पहले इथियोपिया के जेरेसेनाये टाडेसे के नाम था जिन्होंने मार्च 2010 में लिस्बन हाफ मैराथन में 58 मिनट 23 सेकेंड का समय निकालकर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
29 वर्षीय किपटुम पिछले महीने कोपेनहेगन हाफ मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे थे और उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय अक्टूबर 2017 में एम्सटर्डम में मैराथन में दो घंटे पांच मिनट 26 सेकेंड रहा था।
विज्ञापन