फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Abhinav Bindra becomes first Indian shooter to get blur cross award

अभिनव बिंद्रा के ताज में जड़ा एक और नगीना, मिला शूटिंग का शीर्ष सम्मान- द ब्लू क्रॉस

Fri, 30 Nov 2018 06:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Bindra becomes first Indian shooter to get blur cross award
- फोटो : getty

भारत के एकमात्र ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने एकबार फिर देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। शुक्रवार को आईएसएसएफ ब्लू क्रॉस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हासिल करने वाले वे पहले भारतीय बन गए।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी की शीर्ष संस्था आईएसएसएफ की ओर से दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान ब्लू क्रॉस है और 36 वर्षीय बिंद्रा पहले भारतीय शूटर हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। यह अवॉर्ड निशानेबाजी के खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

विज्ञापन

अभिनव बिंद्रा की उपलब्धियां

Abhinav Bindra becomes first Indian shooter to get blur cross award

बिंद्रा ने अपने करियर में एक ओलंपिक गोल्ड मेडल (साल 2008 में), एक वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड मेडल (2006) और 7 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल जीते हैं। इसके अलावा उनके नाम 3 एशियन गेम्स मेडल भी हैं। 

साल 2008 में बीजिंग में हुए ओलंपिक गेम्स की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने के बाद वह देशभर में छा गए थे। उन्हें साल 2000 में अर्जुन अवॉर्ड और 2001 में राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जा चुका है।

साल 2009 में उन्हें पद्मभूषण सम्मान मिला था। 2016 रियो ओलंपिक में अपने दूसरे ओलिंपिक मेडल से चूकने के बाद बिंद्रा ने 33 साल की उम्र में रिटायरमेंट का फैसला किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed