फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   a dad saved his child from baseball bat

बेसबॉल का बैट हवा में, पिता ने बचाई मासूम की जान

Thu, 10 Mar 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Mar 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
a dad saved his child from baseball bat
बेसबॉल का मैच चल रहा था। अचानक ‌बल्ला खिलाड़ी के हाथ से छूटकर स्टेडियम में बैठे एक बच्चे को लगने ही वाला था कि उसके पिता ने हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन


घटना बीते शनिवार की है। अमेरिका के फ्लॉरिडा शहर में बेसबॉल का ट्रेनिंग मैच चल रहा था। कई दर्शकों के बीच शॉन कनिंगम अपने 8 साल के बेटे लेनडॉन के साथ मैच का रोमांच ले रहे थे।

अचानक ही मैदान में खेल रहे खिलाड़ी के हाथ से बेसबॉल बल्ला छूट गया और सीधा पीछे बैठे दर्शकों की ओर तेजी से गिरा। ‌अचानक हुई इस घटना के कई गवाह थे। बल्ला लेनडॉन को लगने ही वाला था कि सैंकेड से से भी कम समय में शॉन ने रियेक्‍शन किया।
विज्ञापन


शॉन ने अपना हाथ बेटे लेनडॉन के सामने रख दिया और बल्ला उनके हाथ से टकराकर किनारे जा गिरा। सभी लोग सकुशल बच गए और शॉन की तारीफ की। दूसरी ओर अचानक हुई इस घटना को कैमरे में कैद किया पिटबर्ग ट्रिब्यून रिव्यू के फोटोग्राफर क्रिसटोफर होर्नर ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिसटोफर ने यह तस्वीर उसी शाम सोशल मीडिया में पोस्ट की। जिसे शॉन और उनके परिवार ने भी देखा। जल्द ही फोटो वायरल हो गई और अपने बेटे को बचाने के लिए मिनी सैकेंड में किए गए कारनामें पर लोगों ने शॉन की दिलेरी को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed