{"_id":"56d976304f1c1ba9048b478d","slug":"7-athelete-got-olympic-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल चाल में सात एथलीटों को ओलंपिक टिकट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पैदल चाल में सात एथलीटों को ओलंपिक टिकट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 04 Mar 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
उत्तराखंड के गुरमीत सिंह सहित रिकॉर्ड सात एथलीटों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चाल में रियो ओलंपिक स्तर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की पात्रता एक घंटा और 24 मिनट की है और गुरमीत ने पहले दिन 1:21.54.57 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
तमिलनाडु के के गणपति (1:21.51.43) ने दूसरा और हरियाणा के संदीप कुमार (1:21.56.81) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा केरल के केटी इरफान (1:22:14.02), उत्तराखंड के मनीष सिंह (1:22:18.89) हरियाणा के देविंदर सिंह (1:22.40.60) और नीरज (1:23.34.02) ने भी ओलंपिक पात्रता प्राप्त कर ली।
विज्ञापन
गुरमीत, संदीप और मनीष ने पिछले साल ही ओलंपिक टिकट ले लिया था। इस तरह गणपति, इरफान, देविंदर और नीरज ने इस चैंपियनशिप के जरिए यह योग्यता हासिल कर ली।
विज्ञापन