फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   312 Indian medalists of South Asian Games did not receive cash award till now

दक्षिण एशियाई खेलों के 312 पदक विजेताओं को नहीं मिला कैश अवार्ड

Sat, 10 Oct 2020 06:50 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 10 Oct 2020 06:50 AM IST
सार

  • खेल मंत्रालय को इन खेलों में 312 पदक विजेताओं को देनी है तीन करोड़ 76 लाख 50 हजार की पुरस्कार राशि
  • खिलाड़ी और खेल संघ लगा रहे गुहार दो पुरस्कार राशि

विज्ञापन
312 Indian medalists of South Asian Games did not receive cash award till now
दक्षिण एशियाई खेल - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बजट की समस्या से जूझ रहे खेल मंत्रालय ने पदक विजेताओं और उनके प्रशिक्षकों की पुरस्कार राशि लंबे समय से रोक रखी है। बीते वर्ष नेपाल में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 312 पदक विजेताओं को उनका कैश अवार्ड खेल मंत्री किरेन रिजीजू की घोषणा के बावजूद नहीं दिया गया है। इन 312 पदकों के लिए खेल मंत्रालय को तीन करोड़ 76 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि विजेताओं को देनी है। हाल यह है कि ज्यादातर राष्ट्रीय खेल संघों ने खेल मंत्रालय से गुहार लगाकर खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि देने को कहा है।

विज्ञापन


खेल मंत्री ने बीते वर्ष की थी राशि देने की घोषणा
बीते वर्ष दिसंबर माह में नेपाल से लौटने के बाद खेल मंत्री किरन रिजीजू ने दिल्ली में दक्षिण एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का सम्मान समारोह किया था। इसी दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि स्वर्ण पदक विजेतओं को डेढ़ लाख रजत के लिए एक लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि खेल मंत्रालय की ओर से दी जाएगी। मंत्रालय की अवार्ड स्कीम में दक्षिण एशियाई खेलों के लिए जगह नहीं थी, लेकिन नेपाल से पहले गुवहाटी में आयोजित इन खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मंत्रालय ने तीन (स्वर्ण), दो (रजत) और एक लाख (कांस्य) की राशि दी थी। 
विज्ञापन


कई खेल संघ लिख चुके हैं मंत्रालय को
खेल संघों और खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि उन्हें मंत्रालय की ओर से पुरस्कार राशि मिल जाएगी, लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी मंत्रालय ने पुरस्कार राशि नहीं दी तो खेल संघों ने इस बारे में उसे लिखना शुरू कर दिया। हालांकि अब तक कई खेल संघों को मंत्रालय का कोई जवाब नहीं मिला है। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि लॉकडाउन में पैसे की कमी से जूझ रहे कुछ खिलाडिय़ों के पिता ने तो मंत्रालय में जाकर पुरस्कार राशि देनी की मांग उठाई। वहीं मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि वह इस मामले का पता लगाएंगे कि देरी क्यों हो रही है, लेकिन कैश अवार्ड के कई मामले इस वजह से रुके हैं कि ऑन लाइन पैसा भेजने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed