फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   2 olympic gold medal winner rajbir singh labouring for his daily wages

ओलंपिक्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाला यह खिलाड़ी मजदूरी करके भर रहा अपना पेट

Tue, 26 Dec 2017 10:41 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
2 olympic gold medal winner rajbir singh labouring for his daily wages
राजबीर सिंह - फोटो : TOI
स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स-2015 में भारत का नाम रोशन करने वाले 17 साल के राजबीर सिंह का दो साल पहले स्वागत एक हीरो की तरह हुआ था। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुए स्पेशल ओलंपिक्स में राजबीर ने भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीते थे। लेकिन इस खिलाड़ी का यह कारनामा उसकी जिंदगी नहीं बदल पाया और आज वो अपना पेट भरने के लिए दिहाड़ी मजदूरी और व्हीलचेयर खींचने का काम कर रहा है। 
विज्ञापन


इस चैंपियन साइक्लिस्ट को तात्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सम्मानित करते हुए राज्य सरकार की ओर से 15 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। इसके अलावा 10 लाख रुपये केंद्र सरकार की ओर से बॉन्ड्स के रूप में मिलने थे। लेकिन राजबीर को एक ढेला भी अभी तक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


इस बारे में जब वर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में हमें अभी कोई जानकारी नहीं, लेकिन हम इस मामले की जांच करवाकर राजबीर की हरसंभव मदद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सहवाग ने आलंपिक में क्रिकेट के टी20 से भी छोटे फॉर्मेट को शामिल करने की वकालत की

स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स-2015 में 1 और 2 किलोमीटर साइकिलिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाला राजबीर एक छोटे से कमरे में 4 लोगों के साथ रहने को मजबूर है। राजबीर के पिता बलबीर सिंह का कहना है कि मेरा बेटा बहुत खास है, लेकिन वो अधिकारियों की लापरवाही का शिकार हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed