19 वर्षीय क्रिस्टोफ ने तोड़ा माइकल फेलप्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, जीता 200 मी. बटरफ्लाई में गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंगरी के 19 वर्षीय क्रिस्टोफ मिलक ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता। क्रिस्टोफ ने 1:50.73 सेकंड के समय के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने दिग्गज अमेरिकी तैराक माइकल फेलप्स (1:51.51 सेकंड) का 10 साल पहले (2009) में बनाया गया रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। दुनिया के सबसे बड़े तैराक माने जाने वाले माइकल फेल्प्स ने 10 साल पहले रोम में 1 मिनट 51.51 सेकंड में स्वर्ण जीता था। मिलाक ने फेल्प्स से 0.78 सेकंड कम समय लिया।
आखिर कौन हैं क्रिस्टोफ मिलक?
बुडापेस्ट में जन्म लेने वाले मिलक का 200 मीटर बटरफ्लाई में यह पहला खिताब है। वे 200 मीटर बटरफ्लाई में चैम्पियन बनने वाले फेल्प्स के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं। मिलक 2003 के बाद वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले पहले तैराक बने थे। स्पर्धा में मिलक पहले हाफ तक दूसरे स्थान पर थे। साउथ अफ्रीका के चाड ले क्लोस ने बढ़त बना रखी थी। दूसरे हाफ में मिलक ने तेजी दिखाते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। जापान के डाइया सेतो (1 मिनट 53.56 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, क्लोस (1 मिनट 54.15 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे।
STOP THE PRESSES! A fantastic new World Record from 19-year old Kristóf Milák of Hungary in the Men’s 200m Fly beating Michael Phelps old mark of 1:51.51, set a decade ago in Rome, with a new time of 1:50.73…Outstanding! 💪👑#Swimming #FINAGwangju2019 pic.twitter.com/Qr2DiOGDG3
— FINA (@fina1908) July 24, 2019