फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   14-year-old leon luke mendonca achieved second GM Norm with victory in Hungary

14 वर्षीय मेंडोंका ने हंगरी में जीत के साथ हासिल किया दूसरा जीएम नार्म

Wed, 18 Nov 2020 08:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 18 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
14-year-old leon luke mendonca achieved second GM Norm with victory in Hungary
लियोन मेंडोंका - फोटो : social media

भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन ल्यूक मेंडोंका प्रतिष्ठित ग्रैंडमास्टर उपाधि के और करीब पहुंच गए। मेंडोंका ने हंगरी में एक दौर बाकी रहते जीएम (ग्रैंडमास्टर) शतरंज टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। गोवा के 14 साल के इस खिलाड़ी ने सोमवार देर शाम को बुडापेस्ट में ‘फर्स्ट सैटरडे जीएम नवंबर 2020’ जीत के साथ ही 21 दिन के अंदर दूसरी बार ग्रैंडमास्टर नार्म (मानक) को हासिल किया। उन्हें अब जीएम उपाधि हासिल करने के लिए एक और नार्म की जरूरत है।

विज्ञापन


मेंडोंका ने एक दौर बाकी रहते 7.5 अंक के साथ खिताब पक्का कर लिया। वह टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहे और इस दौरान उन्होंने दो ग्रैंडमास्टरों को हराया। इस चैंपियनशिप के नौ दौर में उन्होंने छह जीत दर्ज की जबकि तीन मुकाबले ड्रा रहे। इससे पहले उन्होंने अक्तूबर में हंगरी में रिगो शतरंज अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का खिताब जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम नार्म हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed