फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   only 3 sport person won loksabha election

जानना चाहेंगे, चुनाव में कौन खिलाड़ी जीता, कौन हारा?

Sat, 17 May 2014 12:42 PM IST
Updated Sat, 17 May 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
only 3 sport person won loksabha election

16वां लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और इस बार भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए ने जबर्दस्त सफलता हासिल करते हुए बहुमत हासिल किया है।

विज्ञापन


पिछले कई चुनावों की तरह इस बार भी चुनावी समर में राजनेताओं और अभिनेताओं के अलावा खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई लेकिन इसमें से कइयों को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि इस बार क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और शूटिंग से जुड़े कई खिलाड़ियों ने संसद में पहुंचने का सपना पाला था लेकिन 3 को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर से हार गया टीम इंडिया का पूर्व क्रिकेटर

only 3 sport person won loksabha election

लगभग एक दशक तक टीम इंडिया के नियमित सदस्य रहे मोहम्मद कैफ ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने राजनीतिक करियर में विकल्प तलाशने की कोशिश की थी।

इसलिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया और पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश के फूलपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया लेकिन जोरदार प्रचार के बाद भी संसद में पहुंचने का अपना सपना पूरा नहीं कर सके।

कैफ चुनाव में पहले तीन में भी नहीं रहे। उन्हें कुल 58,127 मत मिल और चौथे स्‍थान पर रहे। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य को जीत मिली। केशव ने 5 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर संसद में पहुंचने में कामयाब रहे।

सीट बदली फिर भी हार गया यह पूर्व कप्तान

only 3 sport person won loksabha election

हम यहां बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की, जिनका लगातार दूसरी बार संसद में जाने का सपना टूट गया।

पिछली बार वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सांसद चुने गए थे लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र से ज्यादा समय तक नदारद रहने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी और राजस्‍थान के टोंक-सवाई माधोपुर से चुनाव लड़े।

लेकिन सीट बदलने का फायदा उन्हें नहीं मिला। अजहर इस चुनाव में दूसरे स्‍थान रहे और उन्हें कुल 4,12,868 मत हासिल हुए। वह भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया (5,48,179) से पिछड़ गए। राजस्‍थान से न सिर्फ अजहर हारे बल्कि कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर सकी।

ओलंपिक में रजत पदक विजेता पहुंचा संसद

only 3 sport person won loksabha election

हर बार की तरह इस बार भी भारत में कई खिलाड़ी राजनेता बनने के लिए चुनावी समर में उतरने का फैसला लिया लेकिन कुछ को ही जीत नसीब हुई।

इनमें से ही एक बड़ा नाम है निशानेबाज राज्यवर्द्धन सिंह राठौर का, जिन्होंने जयपुर (देहात) से कांग्रेस के बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को तीन लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हराया।

2004 में एथेंस ओलंपिक में डबल ट्रैप में भारत को रजत पदक दिलाने वाले राज्यवर्द्धन ने कुछ समय पहले ही भाजपा की सदस्यता हासिल की थी। उन्हें इस चुनाव में 6,32,930 मत हासिल हुए।

तीसरी बार लोकसभा सांसद बने कीर्ति आजाद

only 3 sport person won loksabha election

खिलाड़ी से नेता बने खिलाड़ियों में महज कीर्ति आजाद ही एकमात्र क्रिकेटर हैं जो चुनाव जीतकर संसद पहुंच सके हैं।

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर 3,14,949 मत हासिल किए। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मोहम्‍म्द अली अशरफ फातमी को 35,043 मतों से हराया।

1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे कीर्ति तीसरी बार संसद पहुंचने में सफल रहे हैं। कीर्ति ने 1999 में फातमी को हराया था, इसके बाद आरजेडी के फातमी ने 2004 में क्रिकेटर को हराया था। कीर्ति 2009 में वापसी करते हुए फिर से लोकसभा पहुंच गए।

फुटबॉल के लोकप्रिय सितारे को लगा जोर का झटका

only 3 sport person won loksabha election

भारतीय फुटबॉल जगत के सबसे लोक‌प्रिय सितारे बाइचुंग भुटिया को इस चुनाव में जोर का झटका लगा है। वह ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की टिकट से पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग से चुनाव लड़ रहे थे।

लेकिन भुटिया को भाजपा के एसएस अहलुवालिया से एक लाख 97 हजार 239 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

2011 में फुटबॉल से संन्यास लेने वाले भुटिया से चुनाव में काफी जोर लगाया था लेकिन उनकी मेहनत रंग नहीं लाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें यह हार तब मिली जब उनकी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 34 सीट हासिल किया।

पर एक पूर्व फुटबॉलर ने हासिल की दूसरी जीत

only 3 sport person won loksabha election

पूर्व भारतीय कप्तान बाइचुंग भुटिया भले ही चुनाव हार गए हों लेकिन एक और पूर्व फुटबॉलर जो पश्चिम बंगाल से ही अपनी किस्मत आजमा रहे थे उन्हें जीत हासिल हुई है।

भु‌टिया की पार्टी के साथी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान प्रसून बनर्जी ने जीत हासिल करने के साथ ही हावड़ा में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

प्रसून ने पिछले साल हावड़ा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की थी। उन्हें इस बार चुनाव में चार लाख 88 हजार से ज्यादा मत हासिल हुए।

हॉकी के इस चहेते खिलाड़ी को भी मिली हार

only 3 sport person won loksabha election

इस बार के आम चुनाव में क्रिकेट, फुटबॉल और शूटिंग के अलावा हॉकी से जुड़े खिलाड़ी ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगी।

दिलचस्प यह है कि हॉकी का यह खिलाड़ी भी भारतीय हॉकी टीम का कप्तान रहा है और उन्होंने 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

यहां बात हो रही है दिलीप टिर्की की जो बीजू जनता दल (बीजेडी) के टिकट पर ओडिशा के सुंदरगढ़ से लड़ रहे थे और उन्हें भाजपा के जुआल जुएल ओराम के हाथों 20 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हार मिली। ओडिशा में बीजेडी ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है लेकिन इस खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed