कैच लपकने में टकराए दो क्रिकेटर, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट में हादसे का एक नया मामला सामने आया है। खेलते हुए कैच लपकने के दौरान एक छोटे से हादसे ने बड़ा रुप ले लिया जिससे एक क्रिकेटर की जान चल गई। मामला हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरखेड़ा मैदान का है।
घटना के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरखेड़ा मैदान पर रविवार को इलाके के कुछ लड़कों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। उन्नाव के थाना औरास के गांव न्योरा ओदई निवासी बसंत लाल का पुत्र अंचल शर्मा (16) और शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर निवासी सत्येंद्र (17) भी खेल रहे थे।
दोनों एक ही टीम के लिए फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान बल्लेबाज ने शाट मारी। गेंद हवा में उछली और उस कैच को लपकने के लिए अंचल और सत्येंद्र दोनों आगे बढ़े।
कैच लपकने के लिए टकरा गए दोनों क्रिकेटर
क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाज के शॉट मारने के दौरान अंचल और सत्येंद्र कैच लेते समय आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंचल वहीं गिर पड़ा।
अंचल की नाक में गंभीर चोट के कारण उसने कुछ देर में वहीं पर दम तोड़ दिया। उधर, सत्येंद्र की नाक से भी खून बहता देख लड़के घबरा गए।
सूचना पर आए परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने अंचल को मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र को परिजन निजी अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।