फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympics Qualifier: Disappointing performance Indian Greco-Roman wrestlers, failed to achieve Olympic quota

Asian Olympics Qualifier: भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन, हासिल नहीं कर सके ओलंपिक कोटा

Mon, 22 Apr 2024 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बिश्केक। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने पिछली बार ओलंपिक में 2016 में हिस्सा लिया था जब रविंदर खत्री और हरदीप सिंह रियो ओलंपिक में खेले थे। अब कोटा हासिल करने का अंतिम मौका नौ मई को तुर्की में होने वाले विश्व क्वालिफायर में मिलेगा।

विज्ञापन
Olympics Qualifier: Disappointing performance Indian Greco-Roman wrestlers, failed to achieve Olympic quota
एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर - फोटो : UWW

विस्तार

भारत के ग्रीको रोमन पहलवानों ने एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर में निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे इनमें से कोई भी पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल नहीं कर सका। सुनील (87 किग्रा) ही एकमात्र भारतीय थे जो एक मुकाबला जीतने में सफल रहे वर्ना अन्य तो अपने पहले दौर में ही हारने के बाद बाहर हो गए। सुनील ने अपने पहले मैच में जापान के प्रतिद्वंद्वी सोह साकाबे को 5-1 से मात दी। लेकिन क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के जलगासबे बर्डीमुरातोव से 2-4 से हार गए।
विज्ञापन


सुनील ने क्वार्टर फाइनल में दो बार खुद को उठाए जाने से बचाया। बल्कि कुछ समय के लिए वह मुकाबले में आगे भी चल रहे थे। लेकिन दो बार उन्हें प्रदान किए गए अंकों को वापस ले लिया गया क्योंकि उज्बेकिस्तान के शिविर ने रैफरी के फैसले को चुनौती दी और अंत में सुनील को बर्डीमुरातोव से हार मिली।
विज्ञापन


अंशु (67 किग्रा) की चुनौती दो मिनट से कम समय में ही समाप्त हो गई। वह उज्बेकिस्तान के अबरोर अताबाएव से क्वालीफिकेशन मुकाबला तकनीकी श्रेष्ठता से हार गए। सुमित (60 किग्रा), विकास (77 किग्रा), नीतेश (97 किग्रा) और नवीन (130 किग्रा) भी पहले ही दौर में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों ने पिछली बार ओलंपिक में 2016 में हिस्सा लिया था जब रविंदर खत्री और हरदीप सिंह रियो ओलंपिक में खेले थे। अब कोटा हासिल करने का अंतिम मौका नौ मई को तुर्की में होने वाले विश्व क्वालिफायर में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed