फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic medallists Sakshi Malik, Aman Sehrawat and Geeta Phogat announce Wrestling Champions Super League

WCSL: साक्षी, अमन और गीता ने शुरू की नई कुश्ती लीग, सिर्फ खिलाड़ी करेंगे संचालन, डब्ल्यूएफआई से मिलेगा समर्थन?

Mon, 16 Sep 2024 06:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

साक्षी ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ मिलकर डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध का नेतृत्व किया था। साक्षी ने सोशल मीडिया पर गीता के साथ इस लीग की घोषणा की।

विज्ञापन
Olympic medallists Sakshi Malik, Aman Sehrawat and Geeta Phogat announce Wrestling Champions Super League
साक्षी मलिक - फोटो : ओलंपिक

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान अमन सहरावत, रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक और पूर्व विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता गीता फोगाट ने कुश्ती चैंपियंस सुपर लीग (डब्ल्यूसीएसएल) के नाम से एक नया टूर्नामेंट शुरू करने का एलान किया है। इस लीग का उद्देश्य देश भर के उभरते हुए पहलवानों की मदद करना है। हालांकि, भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से इसे अभी समर्थन प्राप्त नहीं हुआ है क्योंकि इन पहलवानों ने इस बारे में उनसे बात नहीं की है। 
विज्ञापन

साक्षी ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के साथ मिलकर डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध का नेतृत्व किया था। बृजभूषण पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। बजरंग और विनेश के अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के बाद साक्षी ने खुद को उन दोनों से अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी ने 2016 रियो ओलंपिक में 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने सोशल मीडिया पर गीता के साथ इस लीग की घोषणा की। गीता 2012 विश्व चैंपियनशिप में 55 किग्रा भारवर्ग की कांस्य पदक विजेता हैं। इन दोनों ने बताया कि इस लीग में उनके साथ पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन भी हैं। उन्होंने हालांकि अमन के इस लीग से जुड़ाव को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

गीता को डब्ल्यूएफआई और सरकार से समर्थन की उम्मीद 
गीता ने उम्मीद जताई की इस लीग के लिए उन्हें महासंघ और सरकार से समर्थन मिलेगा। गीता ने कहा, साक्षी और मैं लंबे समय से इस लीग की योजना बना रहे हैं। जल्द ही यह अंतिम रूप ले लेगा। हमने अभी तक डब्ल्यूएफआई से बात नहीं की है लेकिन यह बहुत अच्छा होगा अगर महासंघ और सरकार हमारा समर्थन करें। यह पहली लीग होगी जिसका संचालन सिर्फ खिलाड़ी करेंगे। यह लीग खिलाड़ियों और उनके फायदे के लिए है। हमने इसी विचार और दृष्टिकोण के साथ इसे शुरू करने की योजना बनाई है इसलिए किसी को इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। हम किसी को भी इसमें शामिल होने से नहीं रोकेंगे, अगर डब्ल्यूएफआई या सरकार इसमें शामिल हो तो और भी अच्छा होगा। हमने अभी तक उनसे बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed