फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic gold medalist Javelin thrower Neeraj said – soon I will be among the best players to throw 90 meters

बयान: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज बोले- जल्द ही 90 मीटर का थ्रो फेंक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हो जाऊंगा

Thu, 30 Dec 2021 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Dec 2021 11:04 PM IST
सार

नीरज ने कहा कि ओलंपिक से आने के बाद मैंने वह सब कुछ खाया जो मैं खाना चाहता था। मैं बहुत समय से नियंत्रण कर रहा था। मेरा करीब 12-13 किलो वजन बढ़ गया।

विज्ञापन
Olympic gold medalist Javelin thrower Neeraj said – soon I will be among the best players to throw 90 meters
नीरज चोपड़ा- फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नजरें 90 मीटर की बाधा पार करने पर हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से उनका नाम इस खेल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हो जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर चैंपियन बने नीरज का सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 88.07 मीटर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा- पदक एक बात है और दूरी अलग। 90 मीटर का थ्रो फेंकने से मेरा नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भालाफेंक खिलाड़ियों में शामिल होगा। मैं इसके करीब हूं और जल्दी ही यह बाधा पार करूंगा लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मुझ पर कोई दबाव नहीं है कि वहां तक नहीं पहुंचा तो गड़बड़ हो जाएगा। अभी मैं दो मीटर दूर हूं। 
विज्ञापन


नीरज ने कहा- यह कम भी नहीं है, लेकिन असंभव भी नहीं क्योंकि मेरा अभ्यास अच्छा है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता लेकिन यह ऐसी बाधा है तो मुझे इस साल पार करनी है। तकनीक में ज्यादा बदलाव की जरूरत नहीं है। मैं जो कर रहा हूं, उसी में सुधार करूंगा। दमखम और रफ्तार पर काम करना होगा तो दूरी अपने आप तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक के बाद बढ़ गया है वजन
उन्होंने कहा कि ओलंपिक से आने के बाद मैंने वह सब कुछ खाया जो मैं खाना चाहता था। मैं बहुत समय से नियंत्रण कर रहा था। मेरा करीब 12-13 किलो वजन बढ़ गया। चोपड़ा अब अमेरिका के चुला विस्टा में ऑफ सीजन अभ्यास कर रहे हैं और उनका वजन ऑफ सीजन वजन के करीब पहुंच गया है। 


उन्होंने कहा कि मैं 22 दिन से अभ्यास कर रहा हूं और अब तक 5.5 किलो वजन कम कर लिया है। अब मेरा वजन ऑफ सीजन वजन के करीब है। शुरुआती कुछ दिन कठिन थे। शरीर में दर्द होता था और काफी मेहनत करनी पड़ती थी। मैं थक जाता था लेकिन शरीर के  लिए कड़ा अभ्यास कर रहा हूं ताकि जल्दी ही भालाफेंक पर केंद्रित अभ्यास कर सकूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed