{"_id":"1aba7694-24fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"olympians-support-randhir-singh-ahead-of-ioa-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणधीर के समर्थन में आगे आए अनेक ओलंपियन ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रणधीर के समर्थन में आगे आए अनेक ओलंपियन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 08:30 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल रत्न से पुरस्कृत हॉकी दिग्गज धनराज पिल्लै समेत अनेक ओलंपिक खिलाड़ियों ने भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह का पुरजोर समर्थन किया है। इन ओलंपियनों का कहना है कि वह खुद ओलंपियन होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में एक जाना माना भारतीय चेहरा हैं। इसके साथ ही वे एशिया ओलंपिक परिषद से भी जुड़े हुए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव 25 नवंबर को होने हैं।
विज्ञापन