{"_id":"bd83e8a0-783d-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"obama-will-learn-golfing-lessons-from-ex-coach-of-tiger-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर के कोच से गोल्फ क्लास लेंगे ओबामा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टाइगर के कोच से गोल्फ क्लास लेंगे ओबामा
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sat, 16 Feb 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइगर वुड्स के पूर्व कोच बुच हार्मन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को गोल्फ की बारीकियां सिखाएंगे। ओबामा की पत्नी और बेटियां स्कीइंग ट्रिप पर राकी माउंटेंस गई हुई हैं। इस दौरान ओबामा अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ का लुत्फ उठाएंगे। हालांकि व्हाइट हाउस ने उनके कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की है। हार्मन और उनके बेटे क्लाउड हार्मन फ्लोरिडा जाकर ओबामा को कुछ टिप्स देंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आम तौर पर एंड्रयूज एयरफोर्स बेस के कोर्स पर गोल्फ खेलने वाले ओबामा सिर्फ छुट्टियों के दौरान निजी क्लबों में गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। ओबामा की विरोधी रिपब्लिकन पार्टी अक्सर यह आरोप लगाती है कि राष्ट्रपति गोल्फ कोर्स पर अधिक समय बिताते हैं। गोल्फ डाइजेस्ट पत्रिका ने हालांकि कहा कि हर्मन और उनके बेटे क्लाउड हर्मन फ्लोरिडा जाकर ओबामा को कुछ टिप्स देंगे।
विज्ञापन