{"_id":"1d158c8c-21ff-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"not-discouraged-declining-viewership-organizer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शक संख्या घटने से हतोत्साहित नहीं आयोजक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दर्शक संख्या घटने से हतोत्साहित नहीं आयोजक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में रविवार को संपन्न दूसरी इंडियन ग्रां प्री फार्मूला वन रेस में दर्शकों की संख्या में आई गिरावट के बावजूद आयोजक चिंतित नहीं हैं और इसे सफल मानकर फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
बीआईसी में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष ज्यादा पुख्ता इंतजाम किए गए और पिछली कमजोरियों को दूर करने की पूरी कोशिश की गई। फिर भी रविवार की मुख्य रेस देखने 65 हजार दर्शक ही पहुंचे जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 90 हजार थी।
विज्ञापन
दर्शकों के ग्राफ में गिरावट से बेपरवाह एफवन प्रमुख बर्नी एक्लेस्टोन ने कहा, ‘हमेशा पहली रेस को बड़ी लोकप्रियता मिलती है जबकि दूसरी रेस में कमी आने लगती है। यदि तीसरे वर्ष भी संख्या नहीं बढ़े तब हमारे लिए चिंता की बात हो सकती है। भारत में हमारा एक प्रतिद्वंद्वी है। वो कौन सा खेल है... क्रिकेट, हां. हां... वही. क्रिकेट।’
विज्ञापन