{"_id":"88a14942-3be4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"no-government-interference-in-ioa-elections-says-vijay-kumar-malhotra","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आईओए पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा आईओसी’ ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
‘आईओए पर प्रतिबंध नहीं लगाएगा आईओसी’
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Dec 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि आईओए चुनाव में ओलंपिक चार्टर, स्पोर्ट्स कोड और उच्च न्यायालय किसी के भी दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) आईओए के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
आईओसी ने साफ किया है कि यदि आईओए के चुनाव भारत सरकार की खेल संहिता के तहत आयोजित किए जाते हैं तो वह पांच दिसंबर को होने वाली बैठक में आईओए को निलंबित करने का प्रस्ताव रख सकता है। लेकिन मल्होत्रा ने कहा कि आईओए चुनावों में ओलंपिक चार्टर का पालन किया गया है।
विज्ञापन
बकौल मल्होत्रा, ‘यह चमत्कार ही है कि इन चुनावों में किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है। सरकार की खेल संहिता, ओलंपिक चार्टर और हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन किया गया है। किसी का नामांकन रद्द नहीं हुआ है। हम शुरू से ओलंपिक चार्टर का पालन करते रहे हैं तथा राष्ट्रीय खेल समितियों (एनओसी) और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) की स्वायत्ता पर आईओसी के पक्ष का समर्थन करते हैं। मुझे उम्मीद है कि आईओसी आईओए की स्थिति को समझेगी और कोई ऐसा फैसला नहीं करेगी, जिससे भारत में ओलंपिक अभियान प्रभावित हो।’
विज्ञापन