फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Newly-elected International Olympic Committee President Kristy Coventry on selection of Olympic 2036 host

IOC: भविष्य के मेजबान चयन पर IOC अध्यक्ष कोवेंट्री जल्द साझा करेंगी विचार, भारत की 2036 ओलंपिक बोली पर रखी राय

Fri, 21 Mar 2025 08:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आईओसी के भावी मेजबान आयोग को अपनी दिलचस्पी प्रस्तुत की थी जो शीर्ष संस्था के साथ महीनों की अनौपचारिक बातचीत के बाद एक महत्वाकांक्षी योजना में पहला ठोस कदम है।

विज्ञापन
Newly-elected International Olympic Committee President Kristy Coventry on selection of Olympic 2036 host
ओलंपिक - फोटो : Adobe

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की नई अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने भारत के 2026 ओलंपिक के लिए बोली लगाने पर अपनी राय रखी है। कोवेंट्री ने इस लेकर कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन कहा कि वह आने वाले दिनों में भविष्य के मेजबान चयन पर अपने विचार साझा करेंगी। कोवेंट्री गुरुवार को ही आईओसी की अध्यक्ष चुनी गई हैं। वह वैश्विक ओलंपिक संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला और अफ्रीका की पहली सदस्य हैं। 
विज्ञापन

भारत की बोली पर क्या बोलीं कोवेंट्री?
कोवेंट्री से यह पूछा गया कि क्या भारत मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक के 23 जून को पद छोड़ने से पहले भारत की बोली को लेकर कोई फैसला होने की संभावना है? इस पर कोवेंट्री ने कहा, हर चीज की एक प्रक्रिया होती है जो चल रही है। जहां तक मुझे पता है, यह अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगी। मुझे लगता है कि हमें भावी मेजबान के चयन में सदस्यों को शामिल करने की आवश्यकता है और मेरे पास कुछ विचार हैं और मैं उन्हें साझा करने के लिए तैयार हो सकती हूं, पर शायद अगले सप्ताह।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में पद संभालेंगी कोवेंट्री 
कोवेंट्री आईओसी अध्यक्ष के तौर पर 23 जून को पद संभालेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आईओसी के भावी मेजबान आयोग को अपनी दिलचस्पी प्रस्तुत की थी जो शीर्ष संस्था के साथ महीनों की अनौपचारिक बातचीत के बाद एक महत्वाकांक्षी योजना में पहला ठोस कदम है। कतर और सऊदी अरब जैसे 10 से अधिक देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए दिलचस्पी व्यक्त की है। हालांकि अभी तक पता नहीं चला है कि कितने या किन अन्य देशों ने आधिकारिक तौर पर ऐसा किया है। 2036 ओलंपिक के मेजबान पर फैसला 2026 से पहले आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed