फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra refuses to give Autograph on tricolour signed on lady fan t shirt instead

Neeraj Chopra: तिरंगे के सम्मान में नीरज ने ठुकराई महिला फैन की मांग, फिर टी शर्ट पर ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 12:18 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा पहले भी तिरंगे के सम्मान का उदाहरण पेश कर दिल जीत चुके हैं। अब उन्होंने तिरंगे के सम्मान में महिला फैन की मांग ठुकरा दी। हालांकि, नीरज ने फैन की टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दे दिया।
 

विज्ञापन
Neeraj Chopra refuses to give Autograph on tricolour signed on lady fan t shirt instead
नीरज चोपड़ा ऑटोग्राफ देते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने तिरंगे का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है। नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। ऐतिहासिक पदक जीतने के बाद नीरज ने तिरंगा लेकर फोटो के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को भी अपने साथ बुला लिया और उनके इस काम की भी जमकर तारीफ हुई। अब तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाकर वह चर्चा में हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद हंगरी की एक फैन उनके पास पहुंची थी। यह फैन बहुत अच्छी हिंदी बोल रही थी और नीरज से ऑटोग्राफ मांगा। नीरज तुरंत इसके लिए तैयार हो गए, लेकिन जब महिला फैन ने ऑटोग्राफ के लिए तिरंगा आगे बढ़ाया तो नीरज ने भारतीय झंडे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने महिला की टी शर्ट में बांह पर ऑटोग्राफ दिया। तिरंगे के प्रति नीरज के इस सम्मान ने सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी तिरंगे के सम्मान में जीता था दिल
नीरज चोपड़ा ने इससे पहले भी तिरंगे का सम्मान कर दिल जीता था। टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों की तरह नीरज ने भी तिरंगा लेकर जश्न मनाया था। हालांकि, जश्न मनाने के बाद अधिकतर खिलाड़ी अपने देश के झंडे को जमीन पर फेंक देते हैं या कुर्सी पर रख देते हैं, लेकिन नीरज ने ऐसा नहीं किया था। उन्होंने जश्न के बाद पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को मोड़कर अपने बैग में रख लिया था। इस घटना के बाद भी उनकी जमकर तारीफ हुई थी।


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि चेक गणराज्य के जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज के अलावा डीपी मनु और किशोर जेना ने भी भाग लिया। किशोर जेना 84.77 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें और डीपी मनु 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। विश्व चैंपियनशिप में 2022 में रजत पदक हासिल करने वाले नीरज का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक था। इससे पहले, अंजू बॉबी जॉर्ज ने महिलाओं की लंबी कूद के लिए 2003 विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए कांस्य पदक जीता था। हालांकि, नीरज ने पदक जीतने के बाद कहा कि वह इस प्रतियोगिता में 90 मीटर का आंकड़ा पार करना चाहते थे, लेकिन हालात पूरी तरह से उनके पक्ष में नहीं थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली प्रतियोगिता में वह ऐसा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed