Javelin Throw: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने
Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज ने पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता है। ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी अब वर्ल्ड चैंपियन भी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
The talented @Neeraj_chopra1 exemplifies excellence. His dedication, precision and passion make him not just a champion in athletics but a symbol of unparalleled excellence in the entire sports world. Congrats to him for winning the Gold at the World Athletics Championships. pic.twitter.com/KsOsGmScER
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2023विज्ञापन
ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन बनने वाला यह खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ही स्वर्ण नहीं जीत पाया था, लेकिन अब उनकी झोली में इसका स्वर्ण पदक भी है। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।
नीरज के 88.17 मीटर के थ्रो का वीडियो
Throw that India first ever GOLD‼️
— Karamdeep (@oyeekd) August 27, 2023
🇮🇳's #NeerajChopra goes BIG, launches an absolute missile in the the men's javelin throw Final
88.17m and a 🥇 #WorldAthleticsChamps #Budapest23 pic.twitter.com/nfiFjpsydk
पहला राउंड: नीरज पहले राउंड में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनके प्रयास को फाउल करार दिया गया। डीपी मनु ने 78.44 मीटर दूर भाला फेंका है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 74.80 मीटर दूर थ्रो किया।
दूसरे राउंड के थ्रो के बाद नीरज का रिएक्शन। उन्हें यकीन हो गया था कि वह स्वर्ण जीतने जा रहे हैं।
छठा राउंड: छठे राउंड में नीरज ने 83.98 मीटर का थ्रो किया। वहीं, किशोर का छठा अटेम्प्ट फाउल रहा। डीपी मनु ने 84.14 मीटर का थ्रो किया। यह उनका अब तक का फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा। छठे अटेम्प्ट के बाद नीरज ने डीपी मनु और किशोर जेना को गले लगाया और वह बेहद खुश नजर आए।
Just a casual walk to Gold.. nothing much! #NeerajChopra pic.twitter.com/7Bklv8GZp9
— Silly Point (@FarziCricketer) August 27, 2023
नीरज ने शुक्रवार को क्वालिफाइंग दौर में अपने पहले ही प्रयास में 88.77 मीटर भाला फेंककर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। वह इस प्रदर्शन के साथ अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई करने में सफल रहे। यह सत्र का उनका अब तक का और कुल चौथा श्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा था।
पिछली बार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। 25 साल के भारतीय स्टार एथलीट ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। उन्होंने पिछले साल डायमंड लीग भी जीता था।