फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra eyes the first big title of the season will face challenge from Weber in Paris Diamond League

Neeraj Chopra: सत्र के पहले खिताब पर होंगी नीरज की नजरें, पेरिस डायमंड लीग में मिलेगी वेबर-एंडरसन से चुनौती

Thu, 19 Jun 2025 05:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 05:21 PM IST
सार

वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा को हराया था जिसमें चोपड़ा ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था।

विज्ञापन
Neeraj Chopra eyes the first big title of the season will face challenge from Weber in Paris Diamond League
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नजरें सत्र के पहले बड़े खिताब पर होंगी जब उनका सामना शुक्रवार को पेरिस डायमंड लीग में जूलियन वेबर से होगा। 90 मीटर की बाधा पार कर चुके नीरज की टक्कर डायमंड लीग के दूसरे चरण में दो बार के विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से भी होगी। भाला फेंक स्पर्धा में कुल आठ दावेदार होंगे जिनमें पांच 90 मीटर का आंकड़ा छू चुके हैं।
विज्ञापन

दोहा डायमंड लीग में वेबर ने दी थी चोपड़ा को मात
वेबर ने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में चोपड़ा को हराया था जिसमें चोपड़ा ने 90 मीटर से ऊपर का थ्रो फेंका था। वेबर ने आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया। चोपड़ा 90.23 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबर से पिछली हार का बदला लेना चाहेंगे नीरज
पेरिस में चोपड़ा की नजरें वेबर से पिछली दोनों हार का बदला चुकता करने की होगी। वह डायमंड लीग के पेरिस चरण में आठ साल बाद खेलेंगे। उन्होंने पिछले साल ओलंपिक पर फोकस करने के लिये पेरिस डायमंड लीग में भाग नहीं लिया। पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने रजत पदक जीता था। आखिरी बार उन्होंने 2017 में पेरिस डायमंड लीग में जूनियर विश्व चैम्पियन के तौर पर खेलकर पांचवां स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

पेरिस डायमंड लीग के बाद इन लीग में भाग लेंगे नीरज
चोपड़ा और वेबर के अलावा पीटर्स भी 2022 में 90 मीटर की बाधा पार कर चुके हैं। कीनिया के 2015 विश्व चैम्पियन जूलियस येगो और त्रिनिदाद और टोबैगो के 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशोर्न वालकॉट भी 90 मीटर क्लब में शामिल हैं जिन्होंने 2015 में यह कारनामा किया था। इनके अलावा पेरिस डायमंड लीग में ब्राजील के लुईज मौरिशियो डा सिल्वा , मोलडोवा के एड्रियन मारडारे और फ्रांस के रेमी रूजेटे भी भाग लेंगे। पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed