फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Neeraj Chopra Classic postponed amid India Pakistan tension know details

Neeraj Chopra Classic: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच नीरज चोपड़ा क्लासिक स्थगित, अब कब होगा टूर्नामेंट?

Fri, 09 May 2025 09:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 09 May 2025 09:36 PM IST
सार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भाला फेंक टूर्नामेंट को पंचकुला से बंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया है। चोपड़ा ने ट्विटर पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके टूर्नामेंट के स्थगित होने की घोषणा की।

विज्ञापन
Neeraj Chopra Classic postponed amid India Pakistan tension know details
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच 24 मई को बेंगलुरु में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक प्रतियोगिता शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसकी जानकारी ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
विज्ञापन

कब शुरू होगा कार्यक्रम?
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा ने पिछले महीने घोषणा की थी कि भाला फेंक टूर्नामेंट को पंचकुला से बंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया है। चोपड़ा ने ट्विटर पर एनसी क्लासिक टीम की ओर से एक बयान पोस्ट करके टूर्नामेंट के स्थगित होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम आने वाले समय में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम एनसी क्लासिक ने क्या कहा?
इस बयान में कहा गया कि, 'मौजूदा स्थिति के मद्देनजर एनसी क्लासिक का शुरूआती चरण अगली सूचना तक स्थगित किया जाता है। यह निर्णय विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। हम खेल की एकजुट ताकत में विश्वास करते हैं। लेकिन इस नाजुक घड़ी में देश के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है। इस समय हमारी सारी कृतज्ञता और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ हैं जो हमारे देश के लिए सबसे आगे हैं। जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed