{"_id":"4ba9b6de-569f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"nationals-want-to-play-as-underdog-says-soumyajit","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल्स में अंडरडॉग बनकर खेलना चाहता हूं: सौम्यजीत ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
नेशनल्स में अंडरडॉग बनकर खेलना चाहता हूं: सौम्यजीत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
सौम्यजीत घोष को इस साल टेबल टेनिस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन इस युवा पैडलर का कहना है कि उन्हें इस प्रतियोगिता में ‘अंडरडॉग’ बनकर खेलना ही पसंद है। यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सात जनवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता से पहले किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहता है क्योंकि उन्हें अचंता शरत कमल, हरमीत देसाई और मौजूदा चैंपियन एंथनी अमलराज से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
देश के नंबर वन खिलाड़ी सौम्यजीत ने कहा, ‘मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मैं टूर्नामेंट में अंडरडॉग बनकर जाना पसंद करूंगा क्योंकि इससे मेरे पर अधिक दबाव नहीं रहेगा। इस बार प्रतिस्पर्धा कड़ी है। मैं निश्चित तौर पर खिताब का प्रबल दावेदार नहीं हूं।’
विज्ञापन