फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Day Sports Minister remembered Dhyanchand said every citizen should play sport of his choice

National Sports Day: खेल मंत्री ने ध्यानचंद को किया याद, बोले- हर नागरिक अपनी पसंद का एक घंटे खेल खेले

Thu, 29 Aug 2024 09:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 29 Aug 2024 09:28 PM IST
सार

खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, जो खेलेगा वह खिलेगा। देश के नागरिकों को स्वस्थ्य और फिट रहना है, जिससे स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सके।

विज्ञापन
National Sports Day Sports Minister remembered Dhyanchand said every citizen should play sport of his choice
ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते मांडविया - फोटो : @mansukhmandviya

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिग्गज हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दद्दा ध्यानचंद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। हॉकी जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन


खेल मंत्री ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, जो खेलेगा वह खिलेगा। देश के नागरिकों को स्वस्थ्य और फिट रहना है, जिससे स्वस्थ्य समाज का निर्माण हो सके। स्वस्थ्य समाज ही राष्ट्र निर्माण में मदद करता है। हमें 2047 तक विकसित भारत बनाना है, जिसमें सभी नागरिक स्वस्थ्य हों। स्वस्थ्य रहने के लिए खेलना जरूरी है। हर किसी को अपनी पसंद का एक घंटे के लिए कोई न कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। वह भी अपना पसंदीदा खेल फुटबाल खेलेंगे।
विज्ञापन

Trending Videos

जफर बोले- हॉकी का कांस्य स्वर्ण की तरह
1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य जफर इकबाल ने कहा, पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमें खेलों में आगे आने के लिए और मेहनत करनी है। देश में खेल संस्कृति विकसित हो रही है, जो बड़ी बात है। उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में खिलाड़ी और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जफर इकबाल ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, यह हमारे लिए स्वर्ण पदक की तरह है। इससे युवाओं को हॉकी खेलने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि टीम में पीआर श्रीजेश जैसा गोलकीपर अब नहीं है। हमें उनके जैसा गोलकीपर तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed