फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Sports Day 2022: Prime Minister Modi congratulated on National Sports Day, shared a special VIDEO

National Sports Day: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी, VIDEO शेयर कर दिया खास संदेश, देखें

Mon, 29 Aug 2022 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Aug 2022 08:59 AM IST
सार

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था। ध्यानचंद ने शानदार खेल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते थे। उन्होंने 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में जर्मनी पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
National Sports Day 2022: Prime Minister Modi congratulated on National Sports Day, shared a special VIDEO
पीएम मोदी को उपहार देते एथलीट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत आज खेल दिवस मना रहा है। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की आज 117वीं जयंती है। यह दिन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों और खिलाड़ियों को वीडियो द्वारा एक खास संदेश देकर शुभकामनाएं भी दी हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने लिखा- मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्यानचंद ने शानदार खेल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में तीन स्वर्ण जीते थे। उन्होंने 1936 के बर्लिन ओलंपिक फाइनल में जर्मनी पर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत ने उस मैच में जर्मनी को 8-1 से हराया था। ध्यानचंद ने उस मैच में 3 गोल दागे थे। मेजर ध्यानचंद ने अपने 22 साल लंबे करियर में 400 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल किए। अपने पूरे करियर में उन्होंने लगभग हजार गोल दागे। 
विज्ञापन

वहीं, मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने कहा- हमने ओलंपिक, पैरालंपिक सहित कई अन्य खेलों में देखा कि  हमारे खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खेलों का जश्न मनाया जाना चाहिए। हम आज 250 से अधिक भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्रों में उत्सव की तरह मना रहे हैं। 

Image
Image
Image
मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते निशिथ प्रमाणिक

इसके साथ ही निशिथ ने एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत की बधाई भी दी। उन्होंने कहा- मैं टीम इंडिया को उनकी जीत पर दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हम हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ जीतते हैं, लेकिन यह एक खेल है। हार-जीत उसी का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed