फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nakamuras controversial celebration Fans were enraged when he threw king piece after winning against Gukesh

Nakamura vs Gukesh: नाकामुरा का विवादित जश्न! गुकेश के खिलाफ जीत के बाद फेंका राजा का मोहरा, भड़के प्रशंसक

Sun, 05 Oct 2025 08:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 05 Oct 2025 08:30 PM IST
सार

नाकामुरा का जश्न चर्चा का विषय बन गया। जीत के तुरंत बाद उन्होंने गुकेश के राजा के मोहरे को उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया, जिससे हॉल में मौजूद लोग हैरान रह गए। कई दर्शकों और ऑनलाइन फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और नाकामुरा की आलोचना शुरू कर दी।

विज्ञापन
Nakamuras controversial celebration Fans were enraged when he threw king piece after winning against Gukesh
नाकामुरा ने फेंका गुकेश का मोहरा - फोटो : @T_Investor_ (X)

विस्तार

अमेरिका और भारत के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज 'चेकमेट' शतरंज टूर्नामेंट के पहले चरण में टीम अमेरिका ने भारत को 5-0 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण जीत नहीं, बल्कि अमेरिका के हिकारू नाकामुरा का विवादित जश्न रहा, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। विश्व रैंकिंग में नंबर दो पर काबिज नाकामुरा (FIDE रेटिंग 2816) ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर अमेरिका को बढ़त दिलाई। बाकी बोर्ड्स पर भी भारतीय खिलाड़ी लय नहीं पकड़ सके।
विज्ञापन

नाकामुरा ने फेंका गुकेश का राजा का मोहरा
अन्य मुकाबलों में फाबियानो करूआना ने अर्जुन एरिगैसी को मात दी। कारिसा यिप ने दिव्या देशमुख को हराया, लेवी रोजमैन ने सागर शाह को पराजित किया और तानी अडेवूमी ने एथन वाज को शिकस्त दी। लेकिन नाकामुरा का जश्न चर्चा का विषय बन गया। जीत के तुरंत बाद उन्होंने गुकेश के राजा (किंग) मोहरे को उठाकर दर्शकों की ओर फेंक दिया, जिससे हॉल में मौजूद लोग हैरान रह गए। कई दर्शकों और ऑनलाइन फैंस ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया और नाकामुरा की आलोचना शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गुकेश ने संयम से जीता प्रशंसकों का दिल
इसके बावजूद डी गुकेश ने अपनी शांत और गरिमापूर्ण प्रतिक्रिया से सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके संयम और खेल भावना की तारीफ कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें हैं चेकमेट के दूसरे चरण पर है, जो जल्द ही भारत में आयोजित होगा। वहां गुकेश के पास पलटवार करने का सुनहरा मौका होगा और फैंस को एक और रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed