फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   more fast on court: saina nehwal

मुझे कोर्ट पर दिखानी होगी तेजीः साइना

Thu, 27 Jun 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 27 Jun 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
more fast on court: saina nehwal

तीन बड़े टूर्नामेंट में खिताबों से दूर रही दुनिया की चौथे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा है कि उन्हें कोर्ट पर अपने मूवमेंट में तेजी लाने की जरूरत है।

विज्ञापन


गत वर्ष लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक और फिर अक्तूबर में डेनमार्क ओपन जीतकर सुर्खियां बटोरने वाली स्टार खिलाड़ी साइना इस वर्ष खिताब का सूखा झेल रही हैं।

साइना थाईलैंड ओपन में क्वार्टर फाइनल, इंडोनेशिया ओपन में सेमीफाइनल और फिर सिंगापुर ओपन में क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई हैं।

इससे पहले सुदीरमन कप से भी वह चोट के कारण बाहर हट गई थी।

अपनी लगातार हार पर निराशा जताते हुए साइना ने कहा, ‘मैं खुद हैरान हूं। इस वर्ष मुझे कई छोटी-मोटी चोटों से जूझना पड़ रहा है। इससे मुझे काफी परेशानी हो रही है। मेरे घुटने में भी काफी दर्द है लेकिन मैंने इसके बावजूद तीन टूर्नामेंट खेले हैं और मुझे बस थोड़ा और फिट होने की जरूरत है।’
विज्ञापन


वर्ल्ड चैंपियनशिप की अपनी तैयारियों के बारे में साइना ने कहा, ‘मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रही हूं। मैंने अपने पिछले तीन टूर्नामेंटों में महसूस किया है कि मेरा मूवमेंट काफी धीमा हो गया है और मुझे अब इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मेरे हिसाब से इसके लिए छह हफ्ते काफी होंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed