फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Monte Carlo Tournament: Stefanos Tsitsipas captured the title for the 8th time in his career, defeating Focina 6-3, 7-6 in the final

मोंटे कार्लो टूर्नामेंट: सितसिपास ने करियर में 8वीं बार खिताब पर किया कब्जा, फाइनल में फोकिना को 6-3, 7-6 से दी शिकस्त 

Mon, 18 Apr 2022 10:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण 2020 में टूर्नामेंट नहीं हुआ था और और 2021 में दर्शकों के बिना टूर्नामेंट खेला गया था। ग्रीस के विश्व नंबर पांच खिलाड़ी सितसिपास ने अपने करिअर का आठवां खिताब जीता।

विज्ञापन
Monte Carlo Tournament: Stefanos Tsitsipas captured the title for the 8th time in his career, defeating Focina 6-3, 7-6 in the final
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : social media

विस्तार

यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-3, 7-6 (3) से हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस खिताब फिर से जीत लिया। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले सितसिपास 2018 में राफेल नडाल के बाद मोंटे कार्लो खिताब बरकरार रखने वाले दूसरे चैंपियन बन गए
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण 2020 में टूर्नामेंट नहीं हुआ था और और 2021 में दर्शकों के बिना टूर्नामेंट खेला गया था। ग्रीस के विश्व नंबर पांच खिलाड़ी सितसिपास ने अपने करिअर का आठवां खिताब जीता। वहीं दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच को हराने वाले फोकिना का यह पहला एटीपी फाइनल था ।
विज्ञापन


मैच में सितसिपास शुरुआती ब्रेक के बाद पहला सेट जीतने में कामयाब रहे। फोकिना ने दूसरे सेट में शुरुआती ब्रेक में पीछे करके दो बार तोड़ा। लेकिन 23 वर्षीय यूनानी खिलाड़ी ने बढ़त बनाते हुए जोरदार रिवर्स कर सेट अपने नाम कर खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। दोनों के बीच 1 घंटे 36 मिनट तक मुकाबला चला। इस साल जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में सितसिपास सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने कहा कि एक समय मैच में चीजें ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन मैंने खुद को संयमित रखा और जीत हासिल करने में सफल रहा। मुझे खुशी है कि खिताब को बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed