{"_id":"6e6fc89bd4b8d572c2bf689ebb98acc3","slug":"michael-schumachaer-s-health-is-recovering-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को पहचानने लगे हैं शूमाकर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
परिवार को पहचानने लगे हैं शूमाकर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Jan 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर की हालत में सुधार है। डाक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। सात बार फॉर्मूला वन कार रेस के विजेता रहे शूमाकर अब अपने परिवारजनों को पहचानने लगे हैं।
विज्ञापन
इटली के एक अखबार कोरिअर डेल्ला सेरा ने इस बात की पुष्टि की है। अखबार के मुताबिक अपने बच्चों और पत्नी कोरिन्ना की आवाज सुनकर शूमाकर खुद पर काबू नहीं पा सके और रो पड़े।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि दिसम्बर 2013 को एक सड़क हादसे के बाद शूमाकर कोमा में चले गए थे। एक साल से भी ज्यादा समय के बाद उन्हें अब होश आया है।