{"_id":"5aa19924-8b1d-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"michael-phelps-rules-out-rio-olympics-comeback","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल्प्स ने ओलंपिक में वापसी से किया इनकार ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फेल्प्स ने ओलंपिक में वापसी से किया इनकार
रियो डी जेनेरियो/एजेंसी
Updated Tue, 12 Mar 2013 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल एथलीट अमेरिका के स्टार तैराक माइकल फेल्प्स ने 2016 में रियो डी जेनेरो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
फेल्प्स ने पिछले वर्ष लंदन ओलंपिक के बाद संन्यास ले लिया था। बकौल फेल्प्स, ‘मैं संन्यास ले चुका हूं और अब मेरी वापसी की कोई योजना नहीं है। सच कहूं तो मेरा कैरियर शानदार रहा और मैंने वह सब कुछ किया जो मैं करना चाहता था।’
विज्ञापन
‘बाल्टीमोर बुलेट’ के नाम से मशहूर फेल्प्स ने अपने ओलंपिक कैरियर में कुल 22 ओलंपिक पदक जीते, जिनमें 18 स्वर्ण शामिल हैं।