फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Messi and Ronaldo will face each other once again Inter Miami will play in the Saudi Arabia tournament

Messi vs Ronaldo: एक बार फिर आमने-सामने होंगे मेसी और रोनाल्डो, सऊदी अरब के टूर्नामेंट में खेलेगा इंटर मियामी

Tue, 12 Dec 2023 04:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Dec 2023 04:27 PM IST
सार

इंटर मियामी की टीम एमएलएस के नए सीजन से पहले सऊदी अरब का दौरा करेगी। वहां वह रियाद सीजन कप में खेलेगी। इंटर मियामी और अल नस्र के अलावा अल हिलाल की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
Messi and Ronaldo will face each other once again Inter Miami will play in the Saudi Arabia tournament
लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के दो दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिर से आमने-सामने होने वाले हैं। करीब दो दशक से चली आ रही प्रतिद्वंद्वीता अब सऊदी अरब में देखने को मिलेगी। अमेरिका की मेजर सॉकर लीग (एमएलएस) की टीम इंटर मियामी और सऊदी प्रो लीग की टीम अल-नस्र एफसी के बीच मुकाबला होगा। मेसी इंटर मियामी और रोनाल्डो अल नस्र के लिए खेलते हैं।
विज्ञापन


इंटर मियामी की टीम एमएलएस के नए सीजन से पहले सऊदी अरब का दौरा करेगी। वहां वह रियाद सीजन कप में खेलेगी। इंटर मियामी और अल नस्र के अलावा अल हिलाल की टीम भी इसमें हिस्सा लेगी। अल हिलाल में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं। हालांकि, वह लंबे समय से चोटिल हैं और उनका इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल माना जा रहा है। इंटर मियामी का पहला मुकाबला 29 जनवरी को अल हिलाल से होगा। इसके बाद एक जनवरी को अल नस्र से आमना-सामना होगा। दोनों मैच रियाद के किंगडन एरीना में आयोजित होगा।
विज्ञापन


राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
रियाद सीजन कप तीन टीमों के बीच होने वाला राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट है। मेसी ने सऊदी अरब में पर्यटन को बढ़ावा दिया है और मई में पूर्व क्लब पेरिस सेंट जर्मेन द्वारा उन्हें निलंबित भी किया था। तब मेसी ने क्लब को बिना बताए ही सऊदी अरब का दौरा किया था। उन्होंने इस साल के रियाद सीजन कप में भी खेलने आए थे। तब पीएसजी अतिथि टीम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी बनाम रोनाल्डो रिकॉर्ड
मेसी और रोनाल्डो ने अपने करियर में 35 बार एक-दूसरे का सामना किया है। इस दौरान मेसी की टीम 16 बार जीती है। रोनाल्डो की टीम को 10 बार जीत मिली है। नौ मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। इन मैचों में मेसी ने 21 गोल किए हैं। उन्होंने 12 गोल असिस्ट भी किए हैं। वहीं, रोनाल्डो ने 20 गोल दागे हैं और एक गोल असिस्ट किया है। 


इंटर मियामी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी जेवियर असेंसी ने कहा, "यह भावुक प्रशंसकों के साथ स्थायी संबंध बनाने का एक और बड़ा अवसर है। हम सऊदी अरब में नए समर्थकों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हैं और यह भी उम्मीद करते हैं कि दुनिया भर के लोग इस तरह के कुछ ड्रीम मैचों को देखने के लिए तैयार रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed