फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Meerabai Chanu: Meerabai Chanu will go to America for preparations before the Olympics

Meerabai Chanu: ओलंपिक से पहले तैयारियों के लिए अमेरिका जाएंगी मीराबाई चानू

Sun, 13 Mar 2022 01:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 01:07 AM IST
सार

मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए ओलंपिक से पहले के तैयारी के लिए सेंट लुई में अभ्यास करने का फैसला किया है। वहीं जेरमी समेत बाकी लिफ्टरों को वीजा नहीं मिला है। सभी ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की गुहार की है। 
 

विज्ञापन
Meerabai Chanu: Meerabai Chanu will go to America for preparations before the Olympics
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए कोच विजय शर्मा के साथ अमेरिका रवाना हो रही हैं। उन्होंने इन खेलों की तैयारियों के लिए टोक्यो ओलंपिक से पहले के अपने तैयारी स्थल सेंट लुई को चुना है। मीरा एक माह से भी अधिक समय यहां रहेंगी। मीरा के साथ जेरमी लालरिनुनगा समेत अन्य छह लिफ्टरों को भी जाना था, लेकिन उनका वीजा नहीं लगने के कारण फिल्हाल यहीं रुकना पड़ रहा है। भारतीय भारोत्तोलन संघ ने खेल मंत्रालय और साई से वीजा दिलाने के लिए विदेश मंत्रालय को हस्तक्षेप करने को कहा है।
विज्ञापन


चार से पांच दिनों में रवाना होंगी सेंट लुई
राष्ट्रमंडल खेलों में मीरा को 49 किलो भार वर्ग में अपने खिताब की रक्षा करनी है। बर्मिघम के लिए इस बार में एंट्री भेजे जाने के बाद संघ ने फैसला लिया कि दोनों ही खेल आयोजनों के लिए मीरा की तैयारियों टोक्यो की तरह हों और उन्हें किसी तरह चोट की समस्या नहीं आए इसके लिए उन्हें अमेरिका भेजा जा रहा है। मीरा कोच विजय के साथ 16 या 17 मार्च की रात सेंट लुई के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


डॉ. हार्शिग मीरा की तैयारियों को परखेंगे
सेंट लुई वही सेंटर है जहां ओलंपिक से पहले डॉ. एंथोनी हार्शिग के संरक्षण में उनका इलाज हुआ था। मीरा इस बार भी डॉ. हार्शिग के संरक्षण में अपनी फिटनेस और स्नैच की नई तकनीकि पर बात करेंगी। डॉ. हार्शिग के इलाज से मीरा को ओलंपिक से पहले जबरदस्त फाएदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी मीरा
भारोत्तलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार मीरा के साथ जेरमी, अचिंत्य सेहुली, बिंदिया रानी, झिल्ली डालबेहरा समेत दो अन्य लिफ्टरो को भी जाना था, लेकिन अमेरिकी दूतावास की ओर से उन्हें वीजा नहीं मिल रहा है। उन्होंने विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप की बात  कही है जिससे बाद में सभी को सेंट लुई भेजा जा सके। अमेरिका जाने के कारण मीरा 19 से 31 मार्च को भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शिरकत नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed