Kylian Mbappe: फाइनल हारने के 64 घंटे के अंदर प्रैक्टिस पर लौटे एम्बाप्पे, मार्टिनेज लगातार उड़ा रहे मजाक
पीएसजी को 28 दिसंबर को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लीग-1 (फ्रेंच लीग) का मैच खेलना है। माना जा रहा है कि एम्बाप्पे इस मुकाबले में खेलने के लिए उतर सकते हैं। एम्बाप्पे के प्रैक्टिस पर आने की घोषणा खुद पीएसजी ने की। वह इस सत्र में पीएसजी के लिए 20 मैच में 19 गोल कर चुके हैं।
विस्तार
पीएसजी के लिए 28 को खेल सकते हैं एम्बाप्पे
पीएसजी को 28 दिसंबर को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लीग-1 (फ्रेंच लीग) का मैच खेलना है। माना जा रहा है कि एम्बाप्पे इस मुकाबले में खेलने के लिए उतर सकते हैं। एम्बाप्पे के प्रैक्टिस पर आने की घोषणा खुद पीएसजी ने की। वह इस सत्र में पीएसजी के लिए 20 मैच में 19 गोल कर चुके हैं।
विश्वकप के फाइनल के हॉफ टाइम के दौरान फ्रांस के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एम्बाप्पे अपगी टीम के साथियों को प्रेरित कर रहे हैं। एम्बाप्पे 2-0 से पिछड़ने के बाद साथियों से कह रहे हैं कि यह विश्वकप का फाइनल है और जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण मैच। हमारी स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकती है। हम वापस मैदान में खेलने चलते हैं या तो हम उन्हें खेलने देते हैं या फिर कुछ तीव्रता दिखाते हैं। हमें उनके साथ दो-दो हाथ करने हैं और कुछ अलग करके दिखाने की कोशिश करते हैं। एम्बाप्पे के इन शब्दों ने टीम में जान तो डाली ही साथ में वह खुद भी हाफ टाइम के बाद भूखे शेर की तरह टूट पड़े और हैट्रिक लगाई।
Mbappe's speech during halftime of the World Cup final 👏 pic.twitter.com/dDKtcBYJ90
— ESPN FC (@ESPNFC) December 21, 2022
विश्वकप के फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को जीत दिलाने वाले गोलकीपर एमेलियानो मार्टिनेज ने फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एम्बाप्पे का उपहास उड़ाना जारी रखा है। मार्टिनेज ने ब्यूनस आयर्स में दूसरे दिन एम्बाप्पे के चेहरे वाली गुड़िया को बगल में दबाकर विजय परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ टीम के कप्तान और पेरिस सेंट जर्मेन में म्बापे के साथी लियोनल मेसी भी मौजूद थे।
What I don’t understand is Emi Martinez went out of his way to console Kylian Mbappe on the pitch.
— TheSecretScout (@TheSecretScout_) December 21, 2022
Then he behaves like this. Very strange pic.twitter.com/wDD2wGJTYg
इससे पहले मार्टिनेज ने विश्वकप जीतने के बाद अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूप में निराशा में डूबे एम्बाप्पे के लिए एक मिनट का मौन रखने के लिए कहा था। हालांकि, फाइनल में फ्रांस के हारने के बाद बुरी तरह निराश एम्बाप्पे को सांत्वना देने भी सबसे पहले मार्टिनेज ही पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद से वह उनका लगातार उपहास उड़ा रहे हैं।